मानक के अनुरूप नहीं हो रही माइनरों की सफाई
संसू अछल्दा सिचाई खंड के पदाधिकारियों ने माइनरों की सफाई में ठेकेदारों पर मनमानी
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 10:14 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:04 AM (IST)
संसू, अछल्दा : सिचाई खंड के पदाधिकारियों ने माइनरों की सफाई में ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाया है। कई रजवाहों में कार्य पूर्ण होने के बाद सिल्ट बरकरार है।
सिचाई संघ के अध्यक्ष सुधीर ने कहा कि ठेकेदार अपने ढंग से माइनरों की सफाई करा रहे हैं। मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। कई रजवाहों में कार्य पूर्ण होने के बाद भी सिल्ट बनी हुई है। मल्हौसी, मोहम्मदाबाद में सिल्ट सफाई का कार्य चल रहा है, लेकिन कई खामियां देखने को मिल रही हैं। संघ सचिव रामचंद्र, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार ने जिला प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें