Move to Jagran APP

भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

जागरण संवाददाता औरैया सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा क

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 11:15 PM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली
भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

जागरण संवाददाता, औरैया: सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के निर्देशन में बुधवार को शहर के नवीन मंडी स्थल से सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार होकर भाजपाइयों ने रैली निकाली। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी के शक्ति प्रदर्शन को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर रहा। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत व किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के सुभाष चौक होते हुए ककोर मुख्यालय पहुंचकर समापन किया गया।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम को संबोधित करते हुए कृषि राज्य मंत्री दिबियापुर विधायक लाखन सिंह ने बताया कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। उठा जा रहे जरूरी कदमों को विपक्षी साजिश का नाम दे रहे है। जिनसे बचने की जरूरत है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सरकार किसानों को उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाने में कोताही नहीं करेगी। ट्रैक्टर रैली में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, उपाध्यक्ष विकास गौर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद दुबे, पंकज तिवारी, अनुराग मिश्रा, अनूप कटियार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--------

उपलब्धियों व सेवा कार्यों पर डाला प्रकाश

ग्रामीण क्षेत्र में लगी चौपाल में क्षेत्रीय सह संयोजक अनिल त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियों एवं सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला महामंत्री कौशल राजपूत ने बताया श्रमिकों हेतु सरकार नकद, राशि,राशन तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की गई है। श्रम प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक मंगल नायक, प्रदेश संयोजक भूपेश अवस्थी, जयंत उपाध्याय, अनुराग दीक्षित, ग्राम प्रधान संत नायक उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.