मंदिरों में पूरे दिन रही भजन कीर्तन व रामायण पाठ की गूंज
जागरण संवाददाता औरैया शहर के विभिन्न मंदिरों पर शनिवार को वाल्मीकि जंयती पर धार्मिक
जागरण संवाददाता, औरैया : शहर के विभिन्न मंदिरों पर शनिवार को वाल्मीकि जंयती पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक श्रीरामचरित मानस, सुंदर कांड पाठ व भजन कीर्तन किए। पूरे दिन वातावरण भक्तिमय रहा।
होमगंज स्थित रामजानकी मंदिर पर सुंदरकांड का अखंड पाठ आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम रमेश यादव की मौजूदगी में भक्तों ने भक्तिभाव से आराधना की। बनारसीदास स्थित वाल्मीकि धाम पर भव्य झांकी व रामायण के प्रसंगों पर प्रवचन किए गए। समाज के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। संकट मोचन मंदिर पर सुंदर कांड पाठ किया गया। इसके अलावा भोलेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, काली माता मंदिर पर देर शाम तक भजन कीर्तनों की गूंज रही। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें सोनू सोनी, कमलेश दीक्षित, शिवपाल सिंह भदौरिया, प्रमोद कुमार, रमेश, कुसमा आदि सैकड़ों भक्तों ने सहयोग किया।