सिर्फ सपा को हराने के लिए की गई नोटबंदी : अखिलेश
संवाद सहयोगी, बिधूना/एरवाकटरा, (औरैया) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के
संवाद सहयोगी, बिधूना/एरवाकटरा, (औरैया) :
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास न तो विकास की कोई योजना है, न ही प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने का उपाय। सपा की सरकार ही प्रदेश को विकास और रोजगार दे सकती है। केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ सपा को हराने के लिए केंद्र सरकार ने नोटबंदी का कदम उठाया। भ्रष्टाचार रोकने के नाम पर की गई नोटबंदी का लाभ नहीं हुआ। भ्रष्टाचार आज भी जारी है।
मंगलवार को बिधूना के गांव कन्नपुर निवासी दिवंगत पूर्व प्रधान मुख्तार ¨सह यादव के परिजन को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे अखिलेश ने अपनी सरकार के विकास कार्य और योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह) ने काम करने का मौका दिया तो उन्होंने काम कर दिखाया और अपनी व पार्टी की पहचान बनाई। आज भाजपा सरकार में प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। मौजूदा सरकार पूरी तरह विफल है। भाजपा कभी राम तो कभी वंदेमातरम के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। सपा अध्यक्ष ने मुख्तार ¨सह यादव को सपा का सच्चा सिपाही बताया। उनके परिजन को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर ¨सह यादव, रचना ¨सह सेंगर, कल्लू यादव आदि भी मौजूद रहे।
उधर, एरवाकटरा में सपा नगर अध्यक्ष राजू वर्मा की मृत्यु पर अखिलेश यादव ने उनके घर पहुंचे। उनके बच्चों को सांत्वना दी। पत्नी से कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दो। सरकार बनने पर नौकरी दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री गुलालपुर में पूर्व प्रधान राजवीर ¨सह यादव के घर भी गए। राजवीर की कुछ दिन पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। उनके परिवारीजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।