यातायात माह में हुई 32 दुर्घटनाएं, 11 लोगों की जान गई
जागरण संवाददाता औरैया यातायात माह में पुलिस प्रशासन व परिवहन विभाग के द्वारा कई तरह के
जागरण संवाददाता, औरैया: यातायात माह में पुलिस प्रशासन व परिवहन विभाग के द्वारा कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं इसी माह में अकेले 32 दुर्घटनाएं हुई जिसमें 11 लोगों की जान चली गई। सड़क दुर्घटनाओं में 28 लोग घायल हुए हैं। यातायात नियमों के पालन कराने को लेकर नवंबर माह में 3270 चालान किए गए आफलाइन 47 हजार जुर्माना वसूला गया। वहीं करीब इतना जुर्माना ऑनलाइन भी लगाया गया है।
यातायात माह नवंबर में जिले भर के सात स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 60 वाहनों पर रिफेलेक्टिव टेप लगवाए गए। एनसीसी के बच्चों से चौराहों का संचालन करवाया गया। रोडवेज में कैंप लगाकर 22 लोगों के स्वास्थ परीक्षण किया गया। खानपुर चौराहे पर आई कैंप लगाया था जिसमें 40 लोगों को नेत्र परीक्षण किया गया । सड़क पर निकल रहे लोगों से यातायात नियमों के पालन के लिए उन्हे जागरुक किया गया। फिर भी लोगों के द्वारा यातायात नियमों का पालन नाकाफी रहा। जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर 32 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें 11 लोगों की जान चली गई। इसमें 28 लोग घायल भी हो गए। यातायात प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात माह में स्कूलों में, सड़कों पर लोगों को नियमों के पालन के जागरुक किया गया। जिसमें महीने भर में 3270 लोगों के चालन किए गए हैं। 47 हजार रुपये ऑफलाइन जुर्माना वसूला गया है। करीब इतना ही जुर्माना ऑनलाइन भी वसूल किया गया है। वर्जन:
कोहरे और धुंध से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर खामियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएगें। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जाएगा।
अपर्णा गौतम, एसपी