13 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, औरैया: सरकार द्वारा वादा खिलाफी के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दूसरे
जागरण संवाददाता, औरैया: सरकार द्वारा वादा खिलाफी के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष ऊषा ¨सह के नेतृत्व में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ककोर स्थित जिला मुख्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने एसडीएम रामजीवन को 13 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि केंद्रीय श्रम संगठनों औद्योगिक फेडरेशन कर्मचारी संगठनों संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सरकार द्वारा वादा खिलाफी एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त मंच वर्षों से कार्यरत है। आठ-नौ जनवरी को दो दिवसीय हड़ताल के माध्यम से मांग की गई कि न्यूनतम वेतन 18 हजार से कम न होने, स्कीम वर्कर्स, आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील, आशा, रोजगार सेवक, शिक्षा मित्र, ग्रामीण चौकीदार, पार्क एवं स्मारकों में काम करने वाले कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। बोनस एवं प्रोवीडेंट फंड की अदायगी सभी को एक हजार की जगह छह हजार प्रति माह की जाए। सबके लिए पेंशन सुनिश्चित की जाए। पुरानी पेंशन बहाली की जाए। इसके अलावा श्रम कानूनों को शक्ति से लागू किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रुका हुआ मानदेय तत्काल दिया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक तत्काल हटाई जाए और भर्ती की जाए। समेत कुल 13 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में सुमन, ज्योत्सना, कमला देवी, मालती देवी, सरोज कुमारी, प्रतिमा, गुड्डी देवी, रेखापाल, शशि प्रभा, सरला देवी, रामसती, उर्मिला, सरोज, नीलम, सीमा, अनुपम, मीरा आदि मौजूद रहे।