शिव बरात के साथ हुआ 11 दिवसीय रामलीला का शुभारंभ
संवाद सूत्र एरवाकटरा शिव बरात के साथ कस्बे में सोमवार को 125वें रामलीला महोत्सव का शुभा
संवाद सूत्र, एरवाकटरा: शिव बरात के साथ कस्बे में सोमवार को 125वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के सदस्यों के अलावा संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कस्बा से बरात निकाली गई। मनमोहक झांकियों ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। अक्टूबर माह शुरू होते ही तीज-त्योहारों का आगमन हो गया है।
शिव बरात की मनमोहक झांकियों ने रामलीला का आगाज कर दिया। इसमें भगवान भोलेनाथ, बालाजी महाराज, भगवान विष्णु, राम दरबार, भारत माता, मां सरस्वती, मां काली, संतोषी माता समेत 11 झांकियां सोमवार की शाम पांच बजे के करीब निकली। झांकी कस्बा के प्रमुख चौराहों व मार्गों से होते हुए रामलीला पांडाल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। इस दौरान रामलीला कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव, हरीनारयण तिवारी, मनोज शर्मा, सरमन सिंह व राहुल राठौर के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
-----
रामलीला का हुआ भूमि पूजन
फफूंद: सोमवार को नगर के ककोर मार्ग पर स्थित रामलीला मैदान पर रामलीला व दशहरा महोत्सव के लिए भूमि पूजन किया गया। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ला ने बताया कि रामलीला को सफल बनाने की पूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रामलीला मंचन के लिए कुशल कलाकारों की टीम को शमिल किया गया है। रामलीला का आयोजन छह अक्टूबर को शिव बरात के साथ प्रारंभ होकर 16 अक्टूबर को राम राज्याभिषेक तक के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कमेटी के भरत अग्रवाल, अनुराग तिवारी, धीरज शर्मा, अन्नी त्रिपाठी, कल्लू यादव, राजू पांडेय, विनोद कुमार दुबे, दिनेश चंद्र अवस्थी,ओम बाबू तिवारी, सत्यम शर्मा आदि उपस्थित रहे।