Move to Jagran APP

रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, गंभीर

बछरायूं पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी फौजी ने युवक के सीने में गोली मार दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 11:22 PM (IST)
रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, गंभीर
रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, गंभीर

बछरायूं : पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी फौजी ने युवक के सीने में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों की सहायता से घायल को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। यहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।

loksabha election banner

घटना थाना क्षेत्र के गांव लम्बिया की है। यहां दीपक पुत्र मूलचंद का परिवार रहता है। उसका गांव निवासी रिकू फौजी से पुराना विवाद चल रहा है। दीपक शनिवार को अपने पुत्र को ट्यूशन पढ़ाकर घर जा रहा था। यहां रास्ते में किसी बात को लेकर रिकू से कहा सुनी हो गई। बात बढ़ने पर तमंचे से रिकू ने फायर झोंक दिया। दीपक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। आरोपित फरार हो गया।

फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घायल को लेकर गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां से नाजुक हालत होने पर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया रिकू व दीपक के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। तहरीर मांगी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में दीपक की पत्नी पर किया था जानलेवा हमला

बछरायूं: दीपक के परिवार व रिकू के बीच पुरानी रंजिश है। बताते हैं कि छह माह पूर्व रिकू का दीपक के परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में रिकू फौजी ने दीपक की पत्नी को बुरी तरह घायल कर दिया था। हल्का इंचार्ज निशांत राठी ने बताया इसमें जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। तब रिकू फौजी को जेल भेजा गया था। उसकी राइफल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.