Move to Jagran APP

तेंदुआ के हमले में महिला घायल

अमरोहा जंगल में घास काट रही महिला पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 10:56 PM (IST)
तेंदुआ के हमले में महिला घायल
तेंदुआ के हमले में महिला घायल

अमरोहा: जंगल में घास काट रही महिला पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुआ से महिला को बचाया। वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। ग्रामीणों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया लेकिन, तेंदुआ हाथ नहीं लगा।

loksabha election banner

यह घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव भुडिया मिलक की है। यहां पर देवराज सिंह का परिवार रहता है। शनिवार को उनकी पत्नी मुनेश देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल से घास काटने गई थीं। मुनेश देवी फुरसत अली के खेत में घास काट रही थीं तथा अन्य महिलाएं पास के खेतों में थीं। लगभग 9 बजे मुनेश देवी पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर महिलाएं उनकी तरफ दौड़ी तो तेंदुआ को देख कर पीछे हट गईं। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उस समय तक मुनेश देवी तेंदुआ से खुद को बचाने की जद्दोजहद में जुटी थीं। ग्रामीणों ने किसी तरह से उन्हें बचाया। मुनेश देवी को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

इसके बाद गांव के लोग जंगल में एकत्र हो गए तथा लाठी-डंडे लेकर तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी। लगभग दो घंटा तक तलाशी की लेकिन, सफलता नहीं मिली। वन क्षेत्राधिकारी एनके जोशी ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। वह टीम भेज कर मामले की जांच कराएंगे। ग्रामीणों को सावधानी बरतने की जरुरत है। आठ मई को मिले थे तेंदुआ के शावक

अमरोहा: आठ मई को मिलक भुडिया के पास स्थित गांव बुढ़ेरना के जंगल में तेंदुआ के तीन शावक मिले थे। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद रात को जंगल में उनकी निगरानी की थी। रात में मादा शावक उन्हें अपने साथ ले गई। उसके बाद यह तो पक्का हो गया था कि क्षेत्र में तेंदुआ का जोड़ा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। गांव बुढ़ेरना, भुडिया मिलक, चकिया, सिहाली, सुल्तानपुर, अदलपुर, झनकपुरी, कोठीपुरा, नन्हेड़ा अलियारपुर समेत कई गांव में दहशत का माहौल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.