महिला से छेड़छाड़ पर पुलिस पहुंची
रात के समय रेलवे ओवब्रिज के नीचे सो रही एक महिला ने दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर दोनों युवक फरार हो गए। गश्त
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:05 PM (IST)
गजरौला : रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सो रही महिला से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। महिला का शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर दोनों युवक फरार हो गए।
कबाड़ बीनने वाले कुछ परिवार रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रात में सोते हैं। सोमवार की रात दस बजे बाइक सवार दो युवकों ने वहां पर सो रही महिला से छेड़छाड़ कर दी। उसके शोर मचाने पर लोगों को मौके की तरफ आता देखकर दोनों युवक स्टेशन की ओर फरार हो गए। इसी बीच 100 डायल बाइक सवार दो पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। महिला से पूछताछ कर पुलिस कर्मी भी युवकों की तलाश में निकल गए। बाद में मामला शांत हो गया। महिला द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें