Move to Jagran APP

जंगल में तेंदुए को देखकर महिला हुई बेहोश

हसनपुर तहसील क्षेत्र के देहरी खादर गांव में खेत पर काम करने गई महिला तेंदुए को देखकर बेहोश हो गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 12:19 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:00 AM (IST)
जंगल में तेंदुए को देखकर महिला हुई बेहोश
जंगल में तेंदुए को देखकर महिला हुई बेहोश

हसनपुर : तहसील क्षेत्र के देहरी खादर गांव में खेत पर काम करने गई महिला तेंदुए को देखकर बेहोश हो गई। उधर सोमवार देर रात तेंदुआ एक किसान के मकान की छत पर देखा गया। 30 जून को इसी गांव में तेंदुए के हमले में किसान की बेटी जलधारा की मौत हो गई थी। इसके बाद से गांव में लगातार तेंदुआ दिखाई देने से लोग भयभीत हैं।

loksabha election banner

सोमवार की रात गांव निवासी डालचंद सिंह के मकान की छत पर तेंदुआ देखकर गांव में हलचल मच गई। लोगों के एकत्र होने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। मंगलवार को दोपहर के समय गांव निवासी जहांगीर सिंह की पत्नी देवकली खेत पर काम करने गई थी। इसी दौरान तेंदुआ देखकर वह बेहोश हो गई। कुछ समय बाद होश आने पर वह गांव पहुंची तथा लोगों को जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने एकत्र होकर खेतों में तेंदुए की तलाश की, इस दौरान लोगों को धान के खेत में तेंदुए के पंजों के चिह्न साफ दिखाई दिए हैं। हालांकि निशान तेंदुए के ही हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल सिंह खड़गवंशी के गांव पहुंचने पर लोगों ने उन्हें तेंदुए का आतंक होने की जानकारी देते हुए तेंदुए के पंजों के चिह्न भी दिखाएं। उन्होंने क्षेत्रीय वनाधिकारी सुभाष चौधरी से फोन पर वार्ता कर तेंदुए को पकड़ने को कहा।

गांव में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश कर रही है। क्षेत्रीय वनाधिकारी का कहना है कि देहरी खादर में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.