किसानों के हंगामे के बाद वेव ने फिर की पेराई
मंडी धनौरा : वेव शुगर मिल द्वारा शुगर मिल बंद करने पर किसानों ने हंगामा किया। हंगामे के
मंडी धनौरा : वेव शुगर मिल द्वारा शुगर मिल बंद करने पर किसानों ने हंगामा किया। हंगामे के बीच देर रात्रि मिल प्रशासन को पेराई शुरू करनी पड़ी। इसके बाद किसान शांत हुए।
वेव शुगर मिल द्वारा कई दिनों पूर्व किसानों को फ्री इंडेड जारी किया जा रहा था। इसके चलते कई दिन तक मिल गेट पर जाम की स्थिति बनी हुई थी तथा अधिकतर किसान अपना गन्ना लेकर मिल गेट पर पहुंच रहे थे। मंगलवार को दिन में तीन बार मिल नो केन रही। इसके चलते मिल को बंद करना पड़ा। रात्रि में आठ बजे सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव महाराज ¨सह की उपस्थिति में मिल को रात्रि लगभग आठ बजे बंद कर दिया गया।
इसके पश्चात मिल गेट पर कुछ किसान गन्ना लेकर पहुंचे तो गार्डों ने उन्हें रोक दिया तथा मिल बंद होने की बात कही। इस पर किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। समिति सचिव ने इस संबंध में मिल अधिकारियों से देर रात वार्ता की। इस पर देर रात्रि मिल में दोबारा पेराई शुरू कराई गई तथा मिल गेट पर पहुंचे सभी किसानों का गन्ना तौल कर पेराई की गई। रात्रि में एक बजे मिल को बंद किया गया जिसके पश्चात किसानों ने राहत की सांस ली। मिल को आठ बजे नो केन के चलते बंद किया गया था। इसके बाद कुछ किसान गन्ना लेकर पहुंचे थे। उनका भी गन्ना तौल कर रात्रि में एक बजे मिल को बंद कर दिया गया।
जगतवीर ¨सह महाप्रबंधक गन्ना, वेव शुगर इंडस्ट्रीज, मलेशिया धनौरा।