रास्ते में जलभराव व कीचड़ से खफा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जोया रास्ते में जलभराव व कीचड़ से गुस्साए ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
जोया : रास्ते में जलभराव व कीचड़ से गुस्साए ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रधान के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
जोया ब्लाक क्षेत्र के गांव मुबारकपुर नूरी में रास्ते की हालत बेहद खस्ता है। जलभराव के साथ ही उसमें कीचड़ पसरी है। इसवजह से लोगों का आना और जाना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने प्रधान पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई बार ग्राम प्रधान से मामले की शिकायत की गई है लेकिन, उसने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। प्रदर्शनकारियों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को चेताया है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, आनंद कुमार, विकास, विनीता, रेखा देवी, नितिन, विवेक, शक्ति कुमार आदि ग्रामीण शामिल थे। जिस रास्ते पर जलभराव है, उसकी पानी की निकासी के लिए आस-पास में कोई स्त्रोत नहीं है। इसके लिए 800 मीटर नाला बनाया जाएगा। ग्राम पंचायत में नाला बनवाने के लिए कोई बजट नहीं है।
सर्वेश देवी, ग्राम प्रधान मुबारकपुर नूरी।