पूर्व सांसद ने बूथों का किया सत्यापन
मंडी धनौरा पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने कहा केंद्र व ्रपदेश सरकार विकास की ओर ले जा रही हैं।
मंडी धनौरा : पूर्व सांसद व भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर प्रभारी देवेंद्र नागपाल ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को पहुंच रहा है। उन्होंने मोहनपुर सेक्टर के बूथों का सत्यापन किया।
भाजपा द्वारा बूथों पर सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसकी देखरेख के लिए जिले में वरिष्ठ पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आज गुरुवार को पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल ने सेक्टर प्रभारी के रूप में मोहनपुर सेक्टर के विभिन्न बूथों पर पहुंच कर बूथों का सत्यापन किया। वहीं सेक्टर संयोजक के साथ बूथ संख्या 77,78,79,143,144,145 के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
यहां नगरपालिका अध्यक्ष राजेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, सेक्टर संयोजक रामपाल सैनी, सुरेंद्र स्टेट, विजय शर्मा, दीपक चौधरी, बृजपाल चौधरी, बब्बू चौधरी, सुनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।