थाने की आवासीय कालोनी पर गिरा पेड़, क्रेन भी पलटी
गजरौला : थाने के पीछे एक चारदीवारी के अंदर पेड़ों का कटान चल रहा है। इस दौरान काटते समय एक पेड़ थाने क
गजरौला : थाने के पीछे एक चारदीवारी के अंदर पेड़ों का कटान चल रहा है। इस दौरान काटते समय एक पेड़ थाने की आवासीय कालोनी पर गिरा। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ उठाते समय क्रेन भी पलट गई। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
थाने के पीछे वाली दीवार से सटी जयशिव वाटिका है। इसकी चारदीवारी भी बनी है। उसके अंदर खड़े पेड़ों का कटान किया जा रहा था। गुरुवार की दोपहर वर्षों पुराने एक पेड़ का कटान किया तो वह टूटकर थाने की आवासीय कालोनी पर गिरा। तेज आवाज के साथ दीवार क्षतिग्रस्त होने पर कालोनी में रहने वाले दौड़कर बाहर निकले। पेड़ के वजन से क्रेन भी पलट गई।
प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा, एसएसआइ प्रमोद पाठक मौके पर पहुंच गए। काम रुकवाते हुए दूसरी क्रेन की मदद से पेड़ को हटवाया। वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि पेड़ काटते समय वह आवासीय कालोनी पर गिरा है। दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं। जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। बिना परमीशन के चल रहा था पेड़ों का कटान, होगी एफआइआर
गजरौला : थाने के पीछे जयशिव वाटिका में पेड़ों का कटान वन विभाग की बिना अनुमति के चल रहा था। वन दारोगा मनोज चौधरी ने बताया पेड़ काटने के लिए कोई परमीशन नहीं ली गई थी। अधिकारियों से बात चल रही है। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पेड़ की कुछ शाखाएं थाने की दीवार को पार करने लगी थी। इस वजह से दीवार गिरने का खतरा था। इसलिए पेड़ काटने का ठेका दिया था। ठेकेदार ने परमिशन ली है या नहीं, इसके बारे में जानकारी नहीं है और न ही पेड़ गिरने का मामला संज्ञान में है। अभी बाहर हूं।
डॉ. रविभूषण शर्मा, जमीन स्वामी।