बिना थर्मल स्क्रीनिग कराए कलेक्ट्रेट में प्रवेश पर रोक
अमरोहा कोरोना महामारी को लेकर अलर्ट जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में हर आने वाले कर्मचार
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 12:21 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 12:21 AM (IST)
अमरोहा : कोरोना महामारी को लेकर अलर्ट जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में हर आने वाले कर्मचारी व व्यक्ति की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिग कराई। उसके बाद ही प्रवेश देने दिया।
जिले में कोरोना केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस कारण जिला प्रशासन पहले से और भी सतर्क हो गया है। किसी संक्रमित व्यक्ति का कलेक्ट्रेट में प्रवेश न हो, लिहाजा जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने पहले गेट पर कर्मचारियों को तैनात कर अंदर वालों की थर्मल स्क्रीनिग करने के निर्देश हैं। गुरुवार को पहले गेट पर पुलिस कर्मियों नें कलेक्ट्रेट के अंदर आने वाले कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिग की। स्वस्थ होने पर ही उसे अंदर जाने दिया। दूसरे गेट को बंद कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें