तारीख पर गया व्यक्ति घर वापस नहीं लौटा
अमरोहा कोर्ट के लिए कह कर गया व्यक्ति घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आस पास तलाशा मगर कोई अता पता नहीं चल पाया। इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर मुस्तकम निवासी साजिद का आरोप है कि छह अगस्त को उसका चाचा माजिद अमरोहा कोर्ट जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से अभी तक घर वापस नहीं लौट है।
मंडी धनौरा : अमरोहा कोर्ट के लिए कह कर गया व्यक्ति घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आस पास तलाशा मगर कोई अता पता नहीं चल पाया। इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर मुस्तकम निवासी साजिद का कहना है कि छह अगस्त को उसका चाचा माजिद अमरोहा कोर्ट जाने की बात कहकर घर से निकले। उसके बाद से वापस नहीं लौटे है। परिजनों ने उसे आस पास तलाशा मगर कोई अता पता नहीं चल पाया। इस संबंध में थाने में कार्रवाई को तहरीर दी है। वहीं पुलिस तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही है।