Move to Jagran APP

ओजस्वी एवं सादगी की प्रतिमूर्ति थे पंडित दीनदयाल

औद्योगिक नगरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित जी अत्यंत ज्ञानी और ओजस्वी होते हुए भी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। हमें उन्हें अपने जीवन का आदर्श बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 11:04 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 11:04 PM (IST)
ओजस्वी एवं सादगी की प्रतिमूर्ति थे पंडित दीनदयाल
ओजस्वी एवं सादगी की प्रतिमूर्ति थे पंडित दीनदयाल

गजरौला : औद्योगिक नगरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। वक्ताओं ने कहा पंडित जी अत्यंत ज्ञानी और ओजस्वी होते हुए भी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। हमें उन्हें अपने जीवन का आदर्श बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।

loksabha election banner

मंगलवार की देर शाम विधायक के एमडीए कालोनी स्थित आवास पर पंडित दीनदयाल जयंती मनाते हुए विधायक राजीव तरारा व अन्य पार्टी के लोगों व पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। यहां सचिन त्यागी इत्यादि मौजूद थे। इधर रेलवे मालगोदाम रोड स्थित पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता देवेंद्र नागपाल के आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। पूर्व सांसद एवं नगर पालिका अध्यक्ष अंशु नागपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिभा के धनी एवं नितान्त सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने अपना सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर देश को उन्नति का मार्ग दिखाया।

उन्होंने भाजपाइयों ने उनके आदर्श अपना आगे बढ़ने का आह्वान किया। यहां वेदपाल ¨सह, सुबोध ¨सघल, चौधरी वीरेंद्र ¨सह, पंडित विजय शर्मा, शशिकांत शर्मा, सलीम सिद्दीकी, नासिर हुसैन, र¨वद्र ¨सह, दीपक, सरजीत ¨सह, मोहित शर्मा, अनुराग बंसल, उधम ¨सह, रामचंद्र, नीलम चौधरी, तेजपाल ¨सह, विनोद, वीरेंद्र ¨सह उर्फ लाला, युसूफ, नरेंद्र, जाकिर, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

इधर इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। यहां महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि चौहान, सुरेंद्र औलख, सोनू कश्यप, रामवीर ¨सह गुर्जर, कृष्ण चौहान, प्रमोद चौहान, सतपाल ¨सह, प्रीति भड़ाना, कविता चौधरी, आशा राठी, तेजपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.