बेसहारा छोड़ी गई गाय को कुत्तों ने नोचा, ग्रामीण पर मुकदमे की तैयारी
कांकाठेर (गजरौला) ब्रजघाट पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव खड़कपुर में दूध नहीं देने पर ग्रामीण ने याय को छोड़ दिया।
कांकाठेर (गजरौला) : ब्रजघाट पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव खड़कपुर में दूध नहीं देने पर ग्रामीण द्वारा बेसहारा छोड़ी गई गाय को कुत्तों ने घायल कर दिया। प्रशासन द्वारा गोशाला में रखकर गाय का उपचार कराया जा रहा है। गाय छोड़ने वाले ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
तीन दिन पूर्व गांव निवासी एक ग्रामीण ने गाय को बेसहारा छोड़ दिया। क्योंकि गाय ने दूध देना बंद कर दिया था। इसके बाद जब जंगल में गई तो उसे कुत्तों ने हमलाकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो घायल गाय को गांव में ही स्थित सरकारी गोशाला में ले जाकर उपचार शुरू करवा दिया। उधर, बीडीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि गाय को गोशाला में नहीं बल्कि जंगल में कुत्तों ने नोचा है। वह गाय भी गोशाला की नहीं है। उस गाय को गांव के ही जितेंद्र नामक ग्रामीण ने बेसहारा छोड़ दिया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।