Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं को बताईं सरकार की उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति ने सरकार की उपलब्धियां बताई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 11:11 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं को बताईं सरकार की उपलब्धियां
भाजपा कार्यकर्ताओं को बताईं सरकार की उपलब्धियां

गजरौला : भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति व महामंत्री अंकुर नागर ने मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ में मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में बताया।

loksabha election banner

प्रदेश में सुशासन के 3 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में एवं केंद्र सरकार -2 का 1 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में जन कल्याणकारी कार्य के पत्रक भी वितरित किए। इसके साथ ही वैश्विक कोरोना महामारी महा संकट काल से बचने के लिए पदाधिकारियों को जरूरी सुझाव देते हुए कहा यह पत्रक प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक घर पर पहुंचाएं। यदि कोई मजदूर मजबूर है या किसी परेशानी से जूझ रहा है तब उसको मदद दिलाई जाए। इस दौरान पूर्व सभासद सूबे सिंह पाल, प्रदीप कुमार पाल, अजय कुमार सागर, रनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.