सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अमरोहा: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरविन्द राजभर पर जानलेवा ह
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Apr 2018 12:19 AM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 12:19 AM (IST)
अमरोहा: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरविन्द राजभर पर जानलेवा हमले के विरोध में रोष जताया गया तथा हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदेश प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश बलराज ¨सह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें मांग की है कि राष्ट्रीय महासचिव पर जानलेवा हमला एक सोची समझी साजिश है। ज्ञापन में राष्ट्रीय महासचिव को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान सत्यपाल तोमर, लोकेन्द्र ¨सह, सुरेन्द्र लोहिया, जीराज ¨सह, सखावत, ओमवीर ¨सह, अमर ¨सह, अमरपाल तरारा, राम अवतार शर्मा आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें