सपाइयों ने घर घर जाकर पत्रक बांटे
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने घर घर पत्रक बांटे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 07:13 PM (IST)
हसनपुर : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर पार्टी की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक बांटे। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में घर घर जाकर सपा की उपलब्धियां गिनाते हुए पत्रक वितरित किए। इस दौरान सपा युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी, मोमीन प्रधान, जफर जुरीद, ज्ञान प्रकाश राणा, अरुण गुर्जर आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें