Move to Jagran APP

सपाइयों ने मनाई छोटे लोहिया की जयंती

अमरोहा समाजवादी पार्टी के नेता छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 06:29 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 01:28 AM (IST)
सपाइयों ने मनाई छोटे लोहिया की जयंती
सपाइयों ने मनाई छोटे लोहिया की जयंती

अमरोहा : समाजवादी पार्टी के नेता छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

बुधवार को सदर विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली के दानिशमंदान स्थित कैंप कार्यालय पर उन्होंने और एमएलसी परवेज अली ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया। महबूब अली ने कहा कि उनके जीवन में समाजवाद का गहरा प्रभाव पड़ा। कई बार केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास खुद का बंगला और गाड़ी नहीं रही। परवेज अली ने कहा जनेश्वर मिश्र समाजवाद के चितक थे। उन्होंने सर्वसमाज के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया।

इस मौके पर आफताब सैफी, मुख्तार नकवी, आलेमीन सैफी, मोनू खान, शुजाउल हसन मौजूद रहे।

उधर लोहिया नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव के नेतृत्व में स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनकी सामाजिक और राजनैतिक जीवनयात्रा को याद किया।

जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने कहा, छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र ने छात्र जीवन से ही समाजवाद की अलख जगाई थी। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह भी जनेश्वर मिश्र के आदर्शों पर चलें। इस मौके पर महेश यादव, संजीव यादव, नवनीत गोला, मुमताज खां, अतीक अहमद, रवि यादव, राजकुमार यादव, सुहैल अंसारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.