सपाइयों ने मनाया रामगोपाल का जन्मदिन
सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में प्रोफेसर रामगोपाल का जन्मदिन मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 07:45 PM (IST)
हसनपुर : सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में मुहल्ला काला शहीद में शकील चौधरी के प्रतिष्ठान पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री अख्तर ने सपा शासनकाल की उपलब्धि गिनाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष युसूफ कुरैशी, रईस पहलवान, बदर कुरैशी, जावेद जरताब, शाहनवाज अंसारी, संदीप उर्फ बबलू, कासिम मकरानी, राशिद कुरैशी, अंशु त्यागी आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें