Move to Jagran APP

अमरोहा में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बोले- शिक्षक, किसान व मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार

मुरादाबाद से मेरठ जाते समय गजरौला में रुके सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुरादाबाद-बरेली शिक्षक एमएलसी चुनाव चल रहे हैं। सभी जिलों में वह इनकी समीक्षा व तैयारी का जायजा ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 12:17 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 12:17 AM (IST)
अमरोहा में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बोले- शिक्षक, किसान व मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार
अमरोहा में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बोले- शिक्षक, किसान व मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार

अमरोहा, जेएनएन: सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षक, किसान और मजदूर विरोधी है। जुमलेबाजी से जनता में अफरातफरी का माहौल बना है। यह बात उन्होंने गजरौला में हाईवे पर सीओ आफिस के सामने कार्यकर्ताओं के बीच स्वागत के दौरान कही।

loksabha election banner

मुरादाबाद से मेरठ जाते समय गजरौला में रुके सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुरादाबाद-बरेली शिक्षक एमएलसी चुनाव चल रहे हैं। सभी जिलों में वह इनकी समीक्षा व तैयारी का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक सरकार से नाराज हैं। भाजपा सरकार ने शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया। वित्तविहीन शिक्षक को एक ढेला नहीं मिलने से वह भुखमरी के कगार पर हैं। शिक्षित बेरोजगार भी परेशान घूम रहे हैं। बेरोजगारों की फौज तैयार हो रही है। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश की जनता भय व असुरक्षा के बीच सांस ले रही है। प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। सरकार जुमलेबाजी और झूठी बयानबाजी के सिवाय कुछ नहीं कर रही है। किसानों को उनकी लागत का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। उनके साथ सरकार अन्याय व उत्पीड़न का रवैया अपना रही है। धान की कीमत 1865 रुपये है लेकिन, किसान अपनी फसल हजार व नौ सौ रुपये में बेचने को मजबूर है। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपया बकाया है, मांगने पर उस पर लाठी बरसायीं जा रही हैं। यह सरकार जन आकांक्षाओं पर विफल साबित हो रही है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ गुमराह करने में लगी हैं। जनता इस सरकार को समझ चुकी है। इससे पूर्व यहां कार्यकर्ताओं ने सपा जिदाबाद के नारे लगाते हुए उनके फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, फारूख सैफी, चौधरी राजेंद्र सिंह, विपिन कौशिक, नगर अध्यक्ष सचिन यादव, मास्टर अख्तर हुसैन, सरदार हरजीत सिंह, सतेंद्र यादव, नौशाद, इत्यादि लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.