रहरा के युवक की दिल्ली में फंदे पर लटकी मिली लाश
रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरा निवासी 22 वर्षीय चंद्रभान सिंह मंगलपुरी दिल्ली के निहाल विहा
रहरा : थाना क्षेत्र के गांव रहरा निवासी 22 वर्षीय चंद्रभान सिंह मंगलपुरी, दिल्ली के निहाल विहार क्षेत्र में सीवर लाइन निर्माण में एक ठेकेदार के साथ मजदूरी करता था। सोमवार को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
गांव निवासी चंद्रभान सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सिटू सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक ठेकेदार के साथ दिल्ली में मजदूरी करने गया था। रविवार को सिटू की मौत होने की सूचना स्वजनों को मिली। स्वजनों के मुताबिक शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला तथा दोनों हाथ कपड़े से शरीर के साथ बंधे हुए थे। जवान बेटे की मौत की सूचना मिलने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। स्वजन शव लाने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था। माता बर्फी देवी का रोते-रोते बुरा हाल है।
रहरा के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवक की दिल्ली में मौत होने का मामला संज्ञान में है, वहीं पीएम होकर शव घर आएगा।