जींस कारखाने में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई लाख का नुकसान
अमरोहा जींस बनाने के कारखाने में आग लग गई। घटना में वहां रखा कपड़ा व मशीने जलकर राख हो गई।
अमरोहा : जींस बनाने के कारखाने में आग लग गई। घटना में वहां रखा कपड़ा व मशीने जलकर राख हो गईं। घटना में कई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में मुहल्ला अहमद नगर की है। यहां फहीम अहमद का परिवार रहता है। घर के पास ही उनका जींस कारखाना है। गुरुवार रात कारीगर कारखाना बन्द कर घर चले गए। तड़के में कारखाने में आग लग गई। पड़ोसियों ने कारखाने में आग लगी देखी तो फहीम अहमद को सूचना दी। फहीम अहमद भी मौके पर पहुंच गए। उस समय तक दमकल कर्मी भी आ गए थे तथा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक कारखाके में रखा कपड़ा व मशीनें जलकर राख हो गई थीं। इस घटना से मुहल्लेवासियों में अफरा तफरी मची रही। कारखाना स्वामी ने बताया इसमें लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।