Move to Jagran APP

55 घंटे घरों में रहने के लिए फिर लगा प्रतिबंध

अमरोहा एक बार फिर प्रदेश के साथ ही जनपद में शुक्रवार रात दस बजे से 55 घंटे के लिए बंदी लागू हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 11:48 PM (IST)
55 घंटे घरों में रहने के लिए फिर लगा प्रतिबंध
55 घंटे घरों में रहने के लिए फिर लगा प्रतिबंध

अमरोहा : एक बार फिर प्रदेश के साथ ही जनपद में शुक्रवार रात दस बजे से 55 घंटे के लिए लॉकडाउन शुरू हो गया। इससे पहले दिन में शारीरिक दूरी का न तो पालन किया और न ही मास्क लगाया, बस बाजार की ओर दौड़ पड़े। खाद्य सामग्री की खरीदारी की। कई-कई दिन का स्टाक जमा कर रख लिया कहीं, यह लॉकडाउन पहले की तरह लंबा न हो जाए, बस इसी बात का डर उनको सता रहा था।

loksabha election banner

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रोज मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। असावधानी बरतने की वजह से लोग एक दूसरे की चपेट में आ रहे हैं। मामले बढ़ते देखकर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर 55 घंटे का लॉकडाउन लगाने के आदेश दिए हैं। रात 10 बजे से यह लॉकडाउन शुरू हो गया।

सरकार के इस आदेश की जानकारी मिलते ही सुबह नागरिकों में खलबली मच गई। शुक्रवार की सुबह दाएं साइड की दुकानें खुलीं। उन पर खरीदारी के लिए धीरे-धीरे भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इस बार कई-कई दिन का स्टाक खाने के सामान खरीदा। दुकानदार मनोज कुमार ने बताया और दिनों की अपेक्षा लोगों ने आज ज्यादा खरीदारी की है। यह सब लॉकडाउन लगने की घोषणा के कारण हुआ है। लोगों के दिलोदिमाग में एक ही बात है कि लॉकडाउन पहले की भांति बढ़ न जाए।

इधर बाजार में भीड़ ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरी लापरवाही बरती। बगैर मास्क व शारीरिक दूरी बनाए ही दुकानदारों पर सामान खरीदने में जुटे थे। दुकानदारों ने भी उनको कोई नसीहत नहीं दी।

रात दस बजे लाकडाउन लागू होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जगह- जगह चेकिंग शुरू कर दी। चौराहों पर निकलने वालों से पूछताछ की। वाजिब कारण पाए जाने पर ही आगे को जाने दिया। कुछ शिकायतें मिली हैं। इसलिए एसडीएम सदर को कार्रवाई के दिशा निर्देश जारी दिए हैं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं।

उमेश मिश्र, जिलाधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.