शिवांगी जनकल्याण योजना की जिलाध्यक्ष मनोनीत
अमरोहा प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रसार-प्रचार अभियान प्रभाग का शिवांगी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
अमरोहा : प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रसार-प्रचार अभियान प्रभाग के प्रदेश महामंत्री धर्मवीर सिंह सोलंकी ने आवास विकास कालोनी निवासी शिवांगी दिवाकर एडवोकेट को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शिवांगी दिवाकर ने जानकारी देते हुए कहा यह केंद्र सरकार के सुशासन में एक लाभकारी प्रयास होगा। लोकतंत्र में पारदर्शिता सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। देशवासी और शहरवासियों से मेरा अनुरोध है कि कोरोना के दौरान प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करे। रामऔतार टीएसी के सदस्य नामित
अमरोहा : बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामऔतार को दूरसंचार विभाग ने टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी का सदस्य नामित किया है। दूरसंचार विभाग में एडीजी एसके वालियान की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वह 13 जनवरी 2022 तक के लिए नामित किए गए हैं।