सात वर्षीय इबा ने किया कुरआन मुकम्मल
अमरोहा: सात वर्षीय इबा जहरा एवं ग्यारह वर्षीय अरसम रजा ने छोटी उम्र में कुरआन मुकम्मल कर लिया है। उन
अमरोहा: सात वर्षीय इबा जहरा एवं ग्यारह वर्षीय अरसम रजा ने छोटी उम्र में कुरआन मुकम्मल कर लिया है। उनके कुरआन मुकम्मल करने से परिवार में खुशी का माहौल है।
मोहल्ला काजीजादा निवासी आसिम रजा की सात वर्षीय पुत्री इबा जहरा कक्षा तीन की छात्रा है तथा 11 वर्षीय पुत्र अरसम रजा कक्षा-7 के छात्र है। दोनों ही आरके पब्लिक स्कूल में पढ़ते है। दुनियावी तालीम के साथ-साथ दीनी तालीम में भी दोनों माहिर हैं। दोनों ने छोटी सी उम्र में मौलाना नाजिम हुसैन की निगरानी में कुरआन मुकम्मल किया है। उनके छोटी सी उम्र में कुरआन मुकम्मल करने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
राज्य सूचना आयुक्त 27 को अमरोहा में
अमरोहा: राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान 27 नवंबर को अमरोहा पहुंचेंगे और 28 को कलेक्ट्रेट सभागार में आरटीआई से संबंधित वादों की सुनवाई करेंगे। साथ ही 29 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में सूचना का अधिकार-2005 एवं नियमावली-2015 के सम्बंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने दी है।