एसडीएम ने रोकी प्लाटिग, जारी किया नोटिस
मंडी धनौरा ग्राम कमालपुर काजी में अवैध रूप से हो रही प्लाटिग को उप जिलाधिकारी ने रुकवा दी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 11:28 PM (IST)
मंडी धनौरा: ग्राम कमालपुर काजी में अवैध रूप से हो रही प्लाटिग को उप जिलाधिकारी ने रुकवा कर दीवार को गिरवा दिया। प्लाटिग कर रहे मालिक को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने अवैध प्लाटिग के खिलाफ अभियान चला रखा है। गुरुवार को शिकायत पर तहसील के निकट गांव कमालपुर काजी में हो रही अवैध प्लाटिग को रुकवा दिया। यहां की गई दीवार को भी गिरा दिया। वहीं प्लाटिग कर रहे मालिक को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए है। बुधवार को उप जिलाधिकारी ने गजरौला में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिग को रुकवा दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें