मंत्री के 25 समर्थकों सहित 60 लोगों के नमूने जांच को भेजे
गजरौला जासं कैबिनेट मंत्री के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए 25 समर्थकों सहित 6्र0 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।
गजरौला, जासं : कैबिनेट मंत्री के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए 25 समर्थकों सहित 60 लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।
शनिवार को सूबे के एक कैबिनेट मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पूर्व वह जनपद में रहकर लोगों से भी मिले थे। कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। हालांकि उन्हें यहां से गए हुए कई दिन बीत चुके हैं। इसके बाद भी उनके समर्थकों में हलचल मच गई। सोमवार को उनकी फैक्ट्री में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 समर्थकों के नमूने कोरोना जांच के लिए लेकर भेजे हैं। इनके अलावा 35 अन्य लोगों के नमूने सीएचसी से भेजे गए हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कैबिनेट मंत्री के संपर्क में आए लोगों के नमूने भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अब तक उनके संपर्क में आए 30 लोगों के नमूने भेज दिए हैं। सोमवार को कुल 60 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।