हादसे में बाइक सवार हापुड़ की महिला की मौत
गजरौला हसनपुर मार्ग पर सड़क पर पडे़ गड्ढों ने महिला की जान ले ली। बाइक का पहिया गड्ढे में पहुंचने से बाइक से उछलकर गिरी महिला के ऊपर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक का पहिया उतरने से मौके पर ही मौत हो गई। जनपद हापुड के कस्बा गढमुक्तेश्वर के आदर्श नगर निवासी आशीष शर्मा शुक्रवार को अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से नरोरा से गढमुक्तेश्वर लौट रहा था। रास्ते में गजरौला हसनपुर मार्ग पर मनौटा पुल के नजदीक सड़क पर पडे़ गड्ढे में बाइक का पहिया पहुंचने पर महिला उछलकर बाइक से गिर गई।
हसनपुर : गजरौला- हसनपुर मार्ग पर सड़क पर पडे़ गड्ढों ने महिला की जान ले ली। बाइक का पहिया गड्ढे में पहुंचने से बाइक से उछलकर गिरी महिला के ऊपर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक का पहिया उतरने से मौके पर ही मौत हो गई।
जनपद हापुड़ के कस्बा गढ़मुक्तेश्वर के आदर्श नगर निवासी आशीष शर्मा शुक्रवार को पत्नी सुनीता के साथ बाइक से नरोरा से गढ़मुक्तेश्वर लौट रहा था। रास्ते में गजरौला हसनपुर मार्ग पर मनौटा पुल के नजदीक सड़क पर पडे़ गड्ढे में बाइक का पहिया पहुंचने पर महिला उछलकर बाइक से गिर गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप ¨सह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से महिला का शव सीएचसी लाया गया है।
पुलिस मृतका के परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप ¨सह ने बताया कि गड्ढों में बाइक से उछलकर महिला के गिरने के बाद विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक का पहिया उतरने से मौत हुई है। तेल बरामद करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
हसनपुर: गुरुवार को उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पूर्ति विभाग एवं पुलिस टीम ने नगर के मुहल्ला कोट पूर्वी घास मंडी में छापा मारकर 37 सौ लीटर मिटटी का तेल बरामद किया था। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आनंद प्रभू ¨सह ने मामले की जांच करने के बाद शुक्रवार को व्यापारी नीरज अग्रवाल के विरूद्व संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।