71 नमूनों की मिली रिपोर्ट, सभी निगेटिव
अमरोहा स्वास्थ्य विभाग को रविवार की सुबह 71 नमूनों की रिपोर्ट मिली है। जिसमें सभी निगेटिव पाए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 11:13 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:08 AM (IST)
अमरोहा : स्वास्थ्य विभाग की टीम को रविवार की सुबह 71 नमूनों की रिपोर्ट मिली। इनमें सभी के नमूने निगेटिव पाए गए हैं। संचारी रोग नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया आज स्वास्थ्य टीम ने जिलेभर के क्वारंटाइन वार्डो में भर्ती 44 आशंकितों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। अभी तक जिले में 1728 आशंकितों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से 1533 की रिपोर्ट निगेटिव तथा 61 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है। 134 की रिपोर्ट आनी शेष है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें