गठबंधन की जीत जनता की जीत : चन्द्रपाल
अमरोहा: पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चन्द्रपाल ¨सह ने उपचुनाव में गठबंधन की जीत को जनता की जीत बताया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 11:21 PM (IST)
अमरोहा: पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चन्द्रपाल ¨सह ने उपचुनाव में गठबंधन की जीत को जनता की जीत बताया। कहा कि भाजपा से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है तथा सपा के शासन काल को जनता याद कर रही है।
आवास विकास स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा का परचम लहराने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों ने भाजपा के खिलाफ वोट देकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहरायेगा। इस अवसर पर सरतीज ¨सह, गजेन्द्र ¨सह, राजेन्द्र ¨सह, मायाराम ¨सह, इन्द्रपाल ¨सह, पतराम ¨सह, जयपाल ¨सह आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें