Move to Jagran APP

जनसहयोग से यातायात व्यवस्था सुधारेगी पुलिस: एएसपी

जागरण संवाददाता, अमरोहा: जिले में यातायात व्यवस्था की स्थिति से सभी वाकिफ हैं। जरा सी लापरवाही पर ही सड़कें जाम से घिर जाती हैं। यह हालात जिले के सभी प्रमुख शहर व कस्बों के हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:57 PM (IST)
जनसहयोग से यातायात व्यवस्था सुधारेगी पुलिस: एएसपी
जनसहयोग से यातायात व्यवस्था सुधारेगी पुलिस: एएसपी

अमरोहा: जिले में यातायात व्यवस्था की स्थिति से सभी वाकिफ हैं। जरा सी लापरवाही पर ही सड़कें जाम से घिर जाती हैं। यह हालात जिले के सभी प्रमुख शहर व कस्बों के हैं। इस समस्या के लिए कौन जिम्मेदार हैं तथा इसमें सुधार कैसे हो सकता है इसके लिए शुक्रवार को दैनिक जागरण ने प्रश्न पहर कार्यक्रम के तहत जनपद के लोगों से यातायात संबंधी समस्याएं जानीं। इन समस्याओं का समाधान कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ¨सह दैनिक जागरण के माध्यम से जनता से रू-ब-रू हुए। प्रश्न पहर के दौरान लोगों ने जिले में जाम व डग्गामारी को प्रमुख समस्या बताया। अतिक्रमण का मुद्दा भी सामने आया। इस दौरान एएसपी ने लोगों के प्रश्न सुनकर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लोगों से भी पुलिस को सहयोग करने की अपील की। प्रस्तुत हैं प्रश्न पहर के सवाल-जवाब:--- प्रश्न-अमरोहा नगर में नाबालिग ई-रिक्शा चला रहे हैं। कई बार इन ई-रिक्शा से स्कूली बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं। पुलिस इसमें किस प्रकार से सुधार करेगी?

loksabha election banner

मोहम्मद अतावत हुसैन, लाल मस्जिद अमरोहा। उत्तर-यदि नाबालिग व्यवसायिक वाहन चला रहे हैं तो यह नियम विरुद्ध है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है। लोगों को चाहिए कि ऐसे वाहन का नंबर नोट कर टीएसआइ या स्थानीय पुलिस को बताएं। स्कूली बच्चों की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी होती है। ऐसा वाहन में स्कूल न भेजें जिससे खतरा बना है। इस मामले में पुलिस चे¨कग कराएगी। प्रश्न-हसनपुर-रहरा मार्ग पर डग्गामारी चरम पर है। प्राइवेट वाहन चालक मनमाना किराया वसूल करते हैं। हादसे भी होते हैं। आए दिन मारपीट की घटनाएं होती हैं। इस पर कैसे रोक लगाई जाएगी?

हेमराज गुर्जर, बिजनौरा सैदनगली। उत्तर-डग्गामार वाहनों की सूची बनाकर पुलिस को उपलब्ध कराएं। पुलिस व परिवहन विभाग की टीम संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। यदि इस रूट पर रोडवेज बस का संचालन संभव होगा तो एआरएम से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के लोग जानकारी उपलब्ध कराएं। प्रश्न-मंडी धनौरा की शेरपुर चुंगी पर जाम लगा रहता है। साथ ही युवक बाइक से तेज आवाज से पटाखा छोड़ते रहते हैं। आम जनता को परेशानी होती है। समस्या का समाधान कराएं?

कमल अग्रवाल, मंडी धनौरा। उत्तर-बाइक से पटाखा की आवाज करना पूर्णतया प्रतिबंधित है। ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने व जाम की समस्या से निपटने के लिए आगामी 25 नवंबर से एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय लोग भी अतिक्रमण के मुद्दे पर पुलिस का सहयोग करें। प्रश्न-मंडी धनौरा व चुचैला में जाम की समस्या है। लोगों से अतिक्रमण कर लिया है। इसे कैसे दूर किया जा सकता है?

संजय गर्ग, शाखा प्रबंधक प्रथमा बैंक चुचैला कलां। उत्तर-सबसे पहले तो हमें जाम लगने के कारण पता करने होंगे। उन कारणों को ¨चहित कर खत्म करना प्राथमिकता रहेगी। मुख्यत अतिक्रमण ही जाम की समस्या होती है। जल्दी ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवा कर दोनों स्थानों को जाम से मुक्त कराया जाएगा। प्रश्न-बछरायूं का ¨सडिकेट बैंक चौराहा व मैन बाजार में अतिक्रमण है। पालिका व पुलिस इस पर ध्यान नहीं देती। दिनभर जाम लगा रहता है तथा लोग परेशान होते हैं। कृप्या समस्या का समाधान कराइए?

हनीफ अंसारी, बछरायूं। उत्तर-मंडी धनौरा व बछरायूं में आगामी 25 नवंबर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। चौराहों पर पुलिस कर्मियों व होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। स्कूल-कालेज की छुट्टी के समय नगर के लोग भी सतर्क रहें, क्योंकि अमूमन जाम की समस्या उसी समय सामने आती है। जनसहयोग की अपेक्षा है। प्रश्न-अमरोहा में शाहविलायत चौराहा पर जाम रहता है। साथ ही जिले के प्रमुख मार्गों पर स्पीड ब्रेकर की संख्या भी काफी है। इनसे हादसे भी हो रहे हैं। समाधान कैसे होगा?

आलोक चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू। उत्तर-शाहविलायत चौराहा पर मुख्य रूप से गुरुवार को ही जाम लगता है। वहां पर होमगार्ड व पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है। इसमें और सुधार किया जाएगा। स्पीड ब्रेकर हादसों को रोकने के लिए बनाए जाते हैं। इन पर वाहन की गति कम करने के बाद ही गुजरें। प्रश्न-हसनपुर से गजरौला व सम्भल के लिए डग्गामारी चरम पर है। तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। इन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन क्या कर रहा है?

कपिल कुमार, हसनपुर। उत्तर-डग्गामारी के खिलाफ समय-समय पर पुलिस व परिवहन विभाग अभियान चलाता है। तिगरी मेला समाप्त होने के बाद एक बार फिर जिलेभर में डग्गामारी रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। डग्गामारी करने वालों पर कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.