Move to Jagran APP

अमरोहा में पुलिस पर हमला, बंधक बनाए सिपाही व होमगार्ड

जोया कानपुर में पुलिस पर हुई घटना से पूरा प्रदेश सकते में है। पुलिस पर हमले की दूसरी घटना अमरोहा में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:02 AM (IST)
अमरोहा में पुलिस पर हमला, बंधक बनाए सिपाही व होमगार्ड
अमरोहा में पुलिस पर हमला, बंधक बनाए सिपाही व होमगार्ड

जोया : कानपुर में पुलिस पर हुई घटना से पूरा प्रदेश सकते में है। पुलिस पर हमले की दूसरी घटना शुक्रवार को अमरोहा में हुई। मारपीट की सूचना पर गांव पहुंची लैपर्ड पर तैनात सिपाही व होमगार्ड के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। उन्हें बंधक भी बना लिया गया। दो थानों की पुलिस ने पहुंचकर उन्हें डेढ़ घंटा बाद बंधनमुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कटाई की है। यहां जयपाल सिंह व सौरन सिंह के परिवार रहते हैं। जयपाल सिंह का मकान नीचे है तथा सोरन सिंह का मकान ऊंचाई पर बना है। उससे जयपाल सिंह के घर का आंगन दिखाई देता है। आरोप है कि सौरन सिंह के परिवार के युवक छत पर जाकर उसके आंगन में ताकझांक करते हैं। पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह फिर इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

10 बजे दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। इस पर जयपाल सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। 11 बजे देहात थाना की कैलसा चौकी क्षेत्र में तैनात लैपर्ड बाइक पर सिपाही रूपकिशोर व होमगार्ड दुर्बल सिंह गांव पहुंच गए। वहां सौरन सिंह के घर के बाहर पहुंचकर उससे पूछताछ करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान सौरन सिंह के परिवार के युवकों व महिलाओं ने सिपाही व होमगार्ड को घेर कर मारपीट शुरू कर दी। वर्दी भी फाड़ दी। दोनों को ले जाकर कमरे में बंधक बना लिया। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई।

कमरे में बंद सिपाही ने मोबाइल से कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिडौली प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक, एसओ देहात अरिहंत कुमार पुलिस बल लेकर गांव पहुंच गए। डायल-112 की चार टीमें भी गांव आ गईं। पुलिस को देख कर आरोपित परिवार के लोग घरों से भाग गए। लगभग डेढ़ घंटा बाद सिपाही व होमगार्ड को कमरे से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद सीओ अजय कुमार भी गांव पहु्चे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जंगल व गांव में आरोपितों को तलाश किया। योगराज, सौरभ व समरपाल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने किसान जयपाल सिंह की तहरीर पर चार सगे भाई योगराज, सौरभ, समरपाल व गौरव के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि सिपाही रूपकिशोर की तहरीर पर योगराज, सौरभ, समरपाल, गौरव, उनकी बहन उषा व गुड़िया के खिलाफ मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों का चालान कर दिया गया है। अन्य फरार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.