Move to Jagran APP

हापुड़ में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपित दलपत गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देने की चाल बेकार

Molestation of Minor in Hapur छह वर्ष की मासूम से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का प्रयास करने वाला आरोपित दलपत उसको फेंककर फरार हो गया था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 05:14 PM (IST)
हापुड़ में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपित दलपत गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देने की चाल बेकार
हापुड़ में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपित दलपत गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देने की चाल बेकार

अमरोहा, जेएनएन। छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने के बाद हत्या का प्रयास करने वाला आरोपित दलपत आठ दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस को चकमा देने के लिए दलपत ने गुरुवार को गंगा नदी के किनारे एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, लेकिन पुलिस की लगातार कॉम्बिंग से वह शुक्रवार को गिरफ्त में आ गया।

loksabha election banner

सात दिनों तक दलपत की खोज में खेतों में पसीना बहाने वाली हापुड़ पुलिस ने मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले 50 हजार के इनामी आरोपित दलपत को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई। वहां पर मुठभेड़ होने पर उसके पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। उपचार के बाद आरोपित को हापुड़ पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक हापुड़, संजीव सुमन ने बताया कि छह अगस्त को छह वर्ष की मासूम से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का प्रयास करने वाला आरोपित गजरौला के गांव मोहम्मपुर निवासी दलपत पुत्र रोहताश उसको फेंककर फरार हो गया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने प्रयास करना शुरू किया। काफी तहकीकात तथा पड़ताल के बाद भी जब आरोपित का पता नहीं चल रहा था। तब आरोपित दलपत पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। बच्ची के माता-पिता और पड़ोसियों के बयानों के आधार पर आरोपित दलपत की तस्वीर इस सप्ताह के शुरू में जारी की गई थी जो तीन रेखाचित्रों के बाद की गई थी। इसके बाद हापुड़ जनपद की पुलिस आठ अगस्त से गांव मोहम्मदपुर व फतहेपुर वाटूपुरा में जुटी हुई थी। सातवें दिन यानी शुक्रवार को पुलिस ने उसे खुद के ही खेत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ ले गई। शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि जहां पर आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया था। वहां पर जब पुलिस उससे लेकर गई तो मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दलपत के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। शातिर दलपत ने गुरुवार को नदी के बगल में कुछ कपड़े और सुसाइड नोट छोड़ कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। जिसमें लिखा था कि वह अपनी जान ले रहा था क्योंकि वह पुलिस मुठभेड़ में मरना नहीं चाहता था।

अमरोहा में शुक्रवार को 50 हजार के इनामी दुष्कर्म के आरोपित दलपत ने अपने ही खेत पर सरेंडर कर दिया। इसके बाद गढ़ पुलिस उसे अपनी हिरासत में लेकर चली गई है। गढ़ पुलिस अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। ग्रामीण सरेंडर करने का दावा कर रहे हैं।

अमरोहा के गांव मोहम्मपुर निवासी दलपत पुत्र रोहताश ने छह अगस्त को गढ़ में एक छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। उसकी तलाश में हापुड़ जनपद की पुलिस जुटी हुई थी। कल उसके कपड़े भी गंगा किनारे पर मिले थे। ताकि पुलिस को लगे कि उसने गंगे में कूदकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार को उसने अपने ही खेत पर आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने दलपत को उसी के खेत पर ट्यूबेल पर स्नान कराया और फिर दूसरे कपड़े पहनाकर अपने साथ ले गई। गांव के प्रधाम रामसरन ने दावा किया है कि आरोपित ने सरेंडर करने की जानकरी मिली है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.