मुठभेड़ में दो बदमाश, दारोगा व सिपाही जख्मी
गजरौला गांव तिगरी के जंगल में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दारोगा व सिपाही दो बदमाश घायल हो गए।
गजरौला : गांव तिगरी के जंगल में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दारोगा व सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। वहीं दोनों बदमाशों के पैरों में भी गोली लगी हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों बदमाशों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शनिवार सुबह हाईवे पर अतरासी में पुलिस चेकिग कर रही थी। काले रंग की बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोका तो वह फायरिग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीछा शुरू कर थाने पर सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस भी जुट गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा हाईवे पर पहुंच गए। काली बाइक सवार दो लोगों को रोका तो वह बाइक दौड़ाते हुए ओसीतापुर के कट से तिगरी के जंगल की ओर निकल गए। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिग कर दी। एक गोली दारोगा रजनीश कुमार के बाएं हाथ तो एक गोली हेड कांस्टेबल मेघ सिंह के दाएं पैर में लगी।
जवाबी फायरिग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इन्होंने अपने नाम रजा मुहम्मद उर्फ रजुआ निवासी राजपुर थाना सिभावली व दिलशाद निवासी घुघराला थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ बताए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराय ागया। यहां से बदमाशों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बदमाशों के पास से दो तमंचे व एक बाइक बरामद की है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुनीति पहुंच गईं। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ सत्येंद्र सिंह साथ मौजूद रहे। गजरौला, हसनपुर व सैदनगली में की थी लूट, 25-25 हजार का था इनाम
गजरौला : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों ने 24 मार्च की दोपहर चौपला क्षेत्र के मुहल्ला लक्ष्मीनगर में दूध कारोबारी अशरफ के स्वजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। आधा-पौन घंटे के बाद हसनपुर की ग्रीन कालोनी में दूसरी और सैदनगली के कस्बा उझारी में पांच महिलाओं के साथ लूट की तीसरी वारदात अंजाम दी थी। हसनपुर में बाइक सवार यह बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए थे। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने ही गजरौला, हसनपुर व सैदनगली में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित था। दोनों शातिर हैं। इनके खिलाफ अन्य थानों में 30 से 35 मुकदमे दर्ज हैं।
सुनीति, एसपी अमरोहा।