कोरोना से लड़ने के जज्बे संग खुद नमूने दे रहे लोग
मंडी धनौरा लोगों में कोरोना से लड़ने का जज्बा दिखाई दे रहा है। उनकी सकारात्मक सोच के साथ आगे आ रहे हैं।
मंडी धनौरा: लोगों में कोरोना से लड़ने का जज्बा दिखाई दे रहा है। उनकी सकारात्मक सोच के कारण ही ऐसा संभव हो पा रहा है। शहर में लोग अपनी जांच के लिए खुद ही आगे आकर नमूने दे रहे हैं। सरकारी अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक नमूने कोरोना जांच के लिए दिए जा रहे हैं। लोगों की इस पहल की अस्पताल प्रशासन भी सराहना कर रहा है।
इन दिनों कोविड-19 का संक्रमण जोरों पर है। जिले में रोजाना जांच उपरांत लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइसोलेट कराया जा रहा है। इस दौरान एक अच्छी बात सामने यह आई है कि लोग सकारात्मक सोच संग लोग स्वयं अस्पताल पहुंच कर अपने नमूने जांच के लिए उपलब्ध करा रहे है। एक सप्ताह में कुल 697 लोगों ने नमूने जांच के लिए उपलब्ध कराए हैं।
पिछले एक सप्ताह के दौरान केवल एक ही मरीज ही संक्रमित मिला है। चिकित्साधीक्षक डा. आमोल कुमार ने कहना है कि यदि शहर के लोग इसी तरह सहयोग करेंगे तो हम शहर को कोरोना मुक्त कर देंगे। यह एक सकारात्मक सोच है। शहर के लोग बधाई के पात्र है। नमूनों की तारीख व संख्या
17 जुलाई - 100
18 जुलाई- 29
19जुलाई -118
20 जुलाई- 67
21 जुलाई- 72
22 जुलाई 96