कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को श्रद्धांजलि दी
अमरोहा माइनॉरिटी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक फाउंडेशन ने कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को श्रद्धांजलि दी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 07:48 PM (IST)
अमरोहा: माइनॉरिटी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक फाउंडेशन ने कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव मुकारी में पास्टर जोगिद्र सिंह के आवास पर हुई शोक सभा में जिलाध्यक्ष संजय कोलिस ने कहा कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन जिले के लोगों के लिए बड़ा दुख भरा है। सभी ने मिल कर चेतन चौहान व मसीह समाज के बेन्सन सिंह के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। हैराल्ड धारीवाल, कपिल, कलाडियस धारीवाल, रोबिन, ग्लैडविन डिसूजा, सुदेश, सुरेंद्र सिंह, डेनियल, युनूस, सैम व बलवंत सिंह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें