निवर्तमान सांसद ने प्रवासी मजदूरों को भेजी खाद्य सामग्री
हसनपुर भाजपा के निवर्तमान सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने प्रवासी मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री भेजी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 06:18 PM (IST)
हसनपुर : भाजपा के निवर्तमान सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने प्रवासी मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री भेजी।
रविवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान सांसद की ओर से प्रवासी मजदूरों को भेजी गई खाद्य सामग्री का वितरण किया। संकट काल में राशन की किट मिलने पर प्रवासी मजदूरों के चेहरे खिल उठे। मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि निवर्तमान सांसद ने पखवाड़े भर में प्रवासी श्रमिकों के लिए यह दूसरी बार राशन सामग्री देकर अपने वादे को पूरा किया है। जब तक श्रमिकों को काम नहीं मिल जाता है यह राशन सामग्री उपलब्ध होती रहेगी। यहां मंडल उपाध्यक्ष संजय सहदेव तथा वैभव भारद्वाज मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें