मकान नाम नहीं करने पर नानी व ममेरे भाई को पीटा
गजरौला : एक धेवता अपनी वृद्धा नानी और ममेरे भाई की जान का दुश्मन बन गया है। उसने दोनों को ब
गजरौला : एक धेवता अपनी वृद्धा नानी और ममेरे भाई की जान का दुश्मन बन गया है। उसने दोनों को बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया। दोनों को जान से मारने की धमकी भी है।
यह मामला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बस्ती धुनपुरी का है। यहां भगवती (70) अपने पोते विनीत के साथ रहती है। उसका बेटा सुरेंद्र ¨सह, पत्नी के साथ दिल्ली में रहता है। पति हुकुम ¨सह का निधन हो चुका है। बेटी कविता के पति की मौत होने के बाद वह भी बिजनौर के गांव खालकपुरा स्थित ससुराल छोड़कर मायके आकर रहने लगी है। आरोप है कि कविता का बेटा बिट्टू उर्फ आदित्य शराबी है। नानी और ममेरे भाई को भगा कर उनके पूरे मकान पर कब्जा करना चाहता है। इसी को लेकर परेशान करता है।
हाल में वृद्धा भगवती ने मकान अपने पोते के नाम लिखवा दिया। इसका पता लगने पर बिट्टू उर्फ आदित्य ने दोनों का जीना दुश्वार कर दिया है। सोमवार की रात दस बजे विनीत फैक्ट्री गया हुआ था। बिट्टू ने नानी को पीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर मचाने पर पड़ोसी ने फोन कर विनीत को जानकारी दे दी। विनीत पहुंचा तो बिट्टू उसे भी लिपट गया। मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची 100 डायल नम्बर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपित बिट्टू को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल दादी पोते को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। हत्या में जेल जा चुका है आरोपित बिट्टू
गजरौला : यहां औद्योगिक नगरी में कुछ साल पहले बागपत के एक अधिवक्ता की हत्या हुई थी। वह यहां अपना सेलटैक्स से सम्बंधित काम का आफिस बनाना चाहता था। इसके लिए उसने रेत सीमेंट के व्यापारी सिद्धू का मकान देखा था। किराए को लेकर विवाद होने पर व्यवसाई ने वकील को अपने फार्म हाउस पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपितों के साथ नाम आने पर बिट्टू भी जेल गया था। अब वह बाहर आया हुआ है। यह बात उसकी घायल नानी ने बताई। उसका कहना है अब उसे अपनी व पोते की भी जान का खतरा बना हुआ है। उसने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 100 डायल पुलिस ने रात ही उसे हिरासत में ले लिया था, लेकिन पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।