Move to Jagran APP

हत्या के मुकदमे की वादिनी पर जानलेवा हमला

घर में सो रही महिला पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन जागे तो हमलावर भाग निकला। घटना से हड़कंप मच गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:27 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:27 PM (IST)
हत्या के मुकदमे की वादिनी पर जानलेवा हमला
हत्या के मुकदमे की वादिनी पर जानलेवा हमला

अमरोहा: घर में सो रही महिला पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन जागे तो हमलावर भाग निकला। घटना से हड़कंप मच गया। महिला अपने बेटे की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार में जमील अहमद का परिवार रहता है। माह जून में उसके बेटे शमशाद की हत्या कर शव को मंडी धनौरा में फेंक दिया गया था। इस मामले में गांव के ही मदनी व कासिम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपित जेल में हैं तथा मुकदमे की पैरवी मृतक की मां भूरी कर रही है।

बुधवार रात वह घर के आंगन में सो रही थी। लगभग दो बजे अज्ञात हमलावर दीवार फांद कर उसके घर में घुस गया। उसने घर में सो रही भूरी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। परंतु वह मामूली रूप से ही घायल हो सकी। भूरी ने फौरन ही शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। जाग होने पर हमलावर भाग निकला। गांव लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसी समय पुलिस को सूचना दे दी गई थी। भूरी ने आरोपित मदनी के पिता पर हमला करने की आशंका जताई है। पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.