प्रेमी के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां बरामद
मायके से ससुराल जाने की बात कहकर प्रेमी के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
गजरौला : मायके से ससुराल जाने की बात कहकर प्रेमी के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने 23 दिन बाद बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा कोर्ट में बयान दर्ज करवाए गए हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी जिला अलीगढ़ के एक गांव निवासी ट्रक चालक के साथ हुई। उसके तीन बच्चे भी हैं। पति के साथ रहने वाले जिला मथुरा निवासी हेल्पर से महिला का प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके बाद महिला अपने तीनों बच्चों को ससुराल छोड़कर मायके आई गई। एक जून को महिला मायके वालों से ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकली और प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद ससुराल व मायके वालों ने काफी तलाश किया लेकिन, कुछ पता नहीं लगा।
एसपी के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। इसके पुलिस ने महिला को 23 दिन बाद बुधवार को बरामद कर लिया। महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। सूत्रों के अनुसार महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। परिजनों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। कुमराला चौकी प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया महिला को बरामद कर बयान करा दिए गए हैं। कोर्ट के आदेश का पालन होगा।