डिवाइडर में घुसी बाइक, मां-बेटा घायल
गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:34 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:07 AM (IST)
गजरौला : भानपुर रेलवे फाटक के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई। हादसे में बाइक सवार मां बेटे घायल हो गए। मां की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
रविवार की रात 10 बजे मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र निवासी सद्दाम हुसैन अपनी मां चंदा बेगम के साथ बाइक से गाजियाबाद जा रहा था। हाईवे पर भानपुर रेलवे फाटक के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों मां-बेटे घायल घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से मां की हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया महिला की हालज नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें