Move to Jagran APP

मोदी सरकार ने महिलाओं का बढ़ाया मान : अर्चना

जागरण संवाददाता अमरोहा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अर्चना मिश्रा ने दावा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के मान-सम्मान को बढ़ाने के साथ ही उनके हित में अनेक कार्य किए हैं। पिछली सरकारों पर महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने महिला वर्ग का आह्वान किया कि बेहतर भविष्य के लिए फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनवाएं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 10:43 PM (IST)
मोदी सरकार ने महिलाओं का बढ़ाया मान : अर्चना
मोदी सरकार ने महिलाओं का बढ़ाया मान : अर्चना

अमरोहा: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अर्चना मिश्र ने दावा किया कि मोदी सरकार ने महिलाओं के मान-सम्मान को बढ़ाने के साथ ही उनके हित में अनेक कार्य किए हैं। पिछली सरकारों पर महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने महिला वर्ग का आह्वान किया कि बेहतर भविष्य के लिए फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनवाएं।

loksabha election banner

वह बिजनौर मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल में महिला सम्मेलन को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रही थीं। कहा महिलाएं देश की आधी आबादी के रूप में जानी जाती हैं। इसके बावजूद गैर भाजपा सरकारों ने इनकी हमेशा उपेक्षा की है। महिलाओं के हित में कभी काम नहीं किया। 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभालने के बाद महिला की फिक्र की और उनके विकास के लिए अहम फैसले लिए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐसे कार्य किए हैं जिनसे न सिर्फ महिलाओं में विश्वास जागा है बल्कि वो आत्मनिर्भर भी हुई हैं। बोली, आज देश में महिलाएं नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। सरकार की जननी सुरक्षा योजना, उज्जवला योजना, आयुष्यमान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ समेत अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से लाभांवित हुए लोग भाजपा के साथ खड़े रह कर अपना फर्ज निभाएं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अंजु वारियर, लोकसभा प्रभारी विनीता सिसौदिया, पालिकाध्यक्ष शशि जैन, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनीता सैनी, जिलाध्यक्ष शशि चौहान व सीमा रायजादा ने भी विचार रखें। सम्मेलन में आशा आर्य, उर्षा शर्मा, शशि जाटव, पिकी रानी, माया गुप्ता, चित्र चीमा, कमलेश सैनी, गुड्डो चौहान, रंजना ढिल्लो, मिथलेश सैनी, अर्चना औलख, कुसुम लता, रमा सैनी आदि मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.