तेंदुआ ने नीलगाय का बच्चा मार डाला, दहशत
क्षेत्र में तेंदुआ जंगली जानवरों पर लगातार हमला कर रहा है। नौगावां सादात के बाद अब देहात थाना क्षेत
क्षेत्र में तेंदुआ जंगली जानवरों पर लगातार हमला कर रहा है। नौगावां सादात के बाद अब देहात थाना क्षेत्र में तेंदुआ ने नीलगाय के बच्चे को शिकार बना लिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में उसके अवशेष देखे। तेंदुआ की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पांच दिन पहले तेंदुआ ने नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढ़ा खेड़ा के जंगल में नीलगाय के बच्चे का शिकार किया था। खेत पर गए किसानों को गन्ना का खेत में अवशेष पड़ा मिला था। उसके बाद कमालपुरी व मुकारी के जंगल में भी तेंदुआ देखा गया था। पिछले दो महीना से तेंदुआ नौगावां सादात व अमरोहा देहात क्षेत्र के जंगल में घूम रहा है। अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। इस क्रम में सोमवार रात को तेंदुआ ने देहात थाना क्षेत्र के गांव शाहिदपुर के जंगल में नीलगाय के बच्चे का शिकार कर लिया। मंगलवार सुबह जब गांव के लोग खेतों पर गए तो नहर किनारे उन्होंने नीलगाय के बच्चे का अवशेष पड़ा देखा। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी है।