हादसे में लखीमपुर खीरी के युवक की मौत, 14 घायल
रजबपुर (अमरोहा) : श्रमिकों से भरी मैक्स गाड़ी आगे चल रही डीसीएम में घुस गई। इसमें एक श्रमिक की मौत हो
रजबपुर (अमरोहा) : श्रमिकों से भरी मैक्स गाड़ी आगे चल रही डीसीएम में घुस गई। इसमें एक श्रमिक की मौत हो गई तथा 12 घायल हो गए। अधिकांश घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह सभी जनपद लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं।
यह हादसा रजबपुर क्षेत्र में हाईवे पर थाने से थोड़ा आगे बुधवार तड़के चार बजे हुआ। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव दलेलनगर व थाना भीरा के गांव बालहा सिकटिया निवासी श्रमिक हरियाणा के पानीपत थाना क्षेत्र के कस्बा डीघल में धान की कटाई करने गए थे। धान की कटाई का सीजन खत्म होने के बाद सभी लोग मंगलवार शाम को गांव के लिए रवाना हुए। घर जाने के लिए सभी ने नरेंद्र सिह निवासी सिलोटी जिला झज्जर हरियाणा की मैक्स किराए पर ली। ठेकेदार रणवीर सिंह भी उनके साथ था। सभी 15 लोग मैक्स में सवार थे। तड़के चार बजे जब मैक्स हाईवे पर रजबपुर थाने से थोड़ा आगे निकली तो आगे चल रही डीसीएम के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लिए। पीछे से आ रही मजदूरों से भरी मैक्स डीसीएम में घुस गई।
इस हादसे में श्रमिक रंजीत निवासी गांव बालहा सिकटिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सभी श्रमिक घायल हो गए। हादसा होते ही चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस भी आ गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।
प्रभारी निरीक्षक अरविद कुमार ने बताया कि अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी है। घायलों के नाम-
1- कांता प्रसाद
2-शिव भगवान
3-अनिल कुमार
4-अवधेश कुमार
5-अवध राम
6-सुरेंद्र सिंह
7-अनिल मल्होत्रा
8-अमर सिंह
9-अमरजीत
10-गुड्डू
11-राम सनेही
12-राम सहाय
सभी निवासी गांव दलेलनगर, थाना गोलागोकर्णनाथ, जिला लखीमपुर खीरी।
13-नरेंद्र सिह निवासी सिलोटी जिला झज्जर हरियाणा।
14-रणवीर सिंह निवासी कस्बा डीघल थाना व जनपद पानीपत हरियाणा।