गुड़ खंडसारी व्यापार कमेटी के विनोद सचिव व शरद अध्यक्ष
अमरोहा सोमवार को मंडी समिति में आयोजित गुड़ खण्डसारी व्यापार कमेटी अमरोहा द्वारा ग्यारह
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 11:30 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:03 AM (IST)
अमरोहा : सोमवार को मंडी समिति में आयोजित गुड़ खण्डसारी व्यापार कमेटी अमरोहा द्वारा ग्यारह लोगों की कमेटी का गठन किया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल ने कहा अब हर वर्ष नई कार्यकारिणी का गठन हुआ करेगा। समस्त व्यापारियों की सहमति से शरद कुमार जैन को अध्यक्ष, विनोद कुमार टंडन को सचिव, अजय सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। जबकि नरेन्द्र गुप्ता, अरविन्द अग्रवाल सर्वेश भार्गव को संरक्षक बनाया गया है। वहीं विनय माहेश्वरी व ओमप्रकाश चौहान को उपाध्यक्ष व शुभम जैन, अर्जुन चौहान व आशु शर्मा को प्रवक्ता बनाया गया है। टीम को सभी लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें